'राहुल के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान के बाद शायद ही कोई कांग्रेस में रहना चाहे'

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 11:38 AM

piyush goyal surgical strike rahul gandhi

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर आए बयान के बाद कांग्रेस में शायद ही कोई रहना चाहे।

वाराणसी: केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर आए बयान के बाद कांग्रेस में शायद ही कोई रहना चाहे।  कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सम्बन्ध में वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

भाजपा में शामिल होकर रीता ने किया साहस का काम
गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर गलत बयानी की थी। इससे सैनिकों की बहादुरी पर सवाल खड़ा किया गया था। कांग्रेसी भी बयान से दुखी हैं इसीलिए वे कांग्रेस से पल्ला छुड़ा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वह रीता बहुगुणा जोशी को नहीं जानते लेकिन भाजपा में शामिल होकर उन्होंने साहस का काम किया है। वह श्रीमती जोशी का पार्टी में स्वागत करते हैं। 

प्रदेश सरकार का नहीं मिल रहा सहयोग
इससे पहले उन्होंने करसरा विद्युत परियोजना में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि परियोजना की वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को वाराणसी में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। सहयोग यदि मिले तो बिजली से सम्बन्धित समस्याएं हल हो जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!