उत्तराखंड को केंद्र सरकार की सौगात, केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी राज्य को कई योजनाएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 05:16 PM

union minister of state has given several schemes to the state

उत्तराखंड में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ रविवार को बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक में महेश शर्मा के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। इसमें अधिकारियों के साथ मिलकर सीएम ने राज्य के...

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ रविवार को बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक में महेश शर्मा के साथ राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। इसमें अधिकारियों के साथ मिलकर सीएम ने राज्य के विकास के लिए कई मामलों पर अपनी मांगें वन और पर्यावरण मंत्री के सामने रखी।
PunjabKesari
इस बैठक में महेश शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार के द्वारा जल्द ही वीर चंद्र सिंह गढ़वाली म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। इस म्यूजियम के लिए भूमि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी और इस पर निर्माण कार्य केंद्र सरकार के द्वारा किया जाएगा। यह म्यूजियम 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ टिहरी में मां गंगा का भव्य म्यूजियम बनाया जाएगा और इस म्यूजियम की लागत 15 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में पंडित उदय शंकर एकेडमी के नाम से भी एक म्यूजियम बनाया जाएगा।

पर्यावरण राज्य मंत्री ने बताया कि इन तीनों प्रोजेक्टों पर 31 मार्च से पहले काम शुरु कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली सड़क कड़ी मार्ग का भी काम जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। इसे लंबित पड़े प्रोडेक्ट को पूरा किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से उत्तराखंड की गाड़ियों को यूपी से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही रोड के बनने से 50 किमी तक लंबा सफर कम हो जाएगा। सीएम ने महेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन प्रोजेक्टों पर जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा।        

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!