Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 12:49 PM
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत देहरादून के एएमएन घोष आॅडिटोरियम में आयोजित समारोह में शामिल हुए। एक दिवसीय कार्यक्रम ''मेरा लक्ष्यः भ्रष्टाचार मुक्त भारत'' को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए हमें सतर्कता...
देहरादून( कुलदीप रावत): मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत देहरादून के एएमएन घोष आॅडिटोरियम में आयोजित समारोह में शामिल हुए।
एक दिवसीय कार्यक्रम 'मेरा लक्ष्यः भ्रष्टाचार मुक्त भारत' को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि हम भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहेंगे तो ही हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हम अपने जीवन को संयमित नहीं करते तब तक भ्रष्टाचार को रोकना संभव नहीं है। राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स की नीति अपना रही है।
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार के केसों को हल करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार अधिक से अधिक सेवाओं का उपयोग कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता बोर्ड, सतर्कता जागरूकता जिंगल एवं एक लघु फिल्म की सीडी का भी लोकार्पण किया।