Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 05:54 PM
डोईवाला में कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर सिर्फ हवाई घोषणाएं कर रहे हैं। कोई विकास कार्य राज्य में दिखाई नहीं दे रहा है।
डोईवाला: डोईवाला में कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर सिर्फ हवाई घोषणाएं कर रहे हैं। कोई विकास कार्य राज्य में दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार विकास कार्यों के स्थान पर आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार का पूरा लक्ष्य अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ शराब माफियाओं और खनन माफियाओं पर है। सरकार आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने के लिए इन सभी लोगों पर पूरा दबाव बना रही है, जिसके चलते सरकार इनसे करोड़ों रुपए इक्ट्ठे करने में जुटी है।