Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 12:05 PM
उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक गैरसैण के भराड़ीसैण में होगा। इस कार्यक्रम में बजट पेश किया जाएगा। इसकी घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार इस सत्र के संबंध में 25 अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया था। 7 दिसंबर...
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक गैरसैण के भराड़ीसैण में होगा। इस कार्यक्रम में बजट पेश किया जाएगा। इसकी घोषणा कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार इस सत्र के संबंध में 25 अक्टूबर को राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया था। 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे चालू वित्तीय वर्ष के चौथे विधानसभा का सत्र आरंभ हो जाएगा। पहले दिन अध्यादेशों को सदन के मेज पर रखा जाएगा।
8 दिसंबर को विधान संबंधी कार्य तथा असरकारी कार्य होंगे। 9 और 10 दिसंबर को अवकाश रहेगा। इसके उपरान्त 11 से 13 दिसंबर तक विधान संबंधी कार्य होंगे। इसके साथ वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट तैयार करने के लिए विभागों को आदेश दिए गए है।
विपक्ष ने जताया विरोध
सरकार के इस फैसले का कांग्रेस जमकर विरोध प्रकट कर रही है। विपक्ष का कहना है कि गैरसैण ग्रीष्मकालीन राजधानी है इसलिए यहां पर शीतकाल में सत्र नहीं होना चाहिए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।