बस्ती से इलाहाबाद तक ट्रेन सेवा शुरू की जायेगी: मनोज सिन्हा

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 08:52 PM

train service will be introduced from the township to allahabad manoj sinha

केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि बस्ती से अयोध्या होते हुये इलाहाबाद तक के लिए सीधी रेल सेवा इसी साल शुरू की जायेगी।

बस्ती: केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि बस्ती से अयोध्या होते हुये इलाहाबाद तक के लिए सीधी रेल सेवा इसी साल शुरू की जायेगी। बस्ती रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में सिन्हा ने आज कहा कि बस्ती से फैजाबाद तथा बस्ती से कपिलवस्तु वाया बांसी रेल मार्ग से जोडऩे के लिए सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद इन मार्गो पर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसके संचालन से बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर, तथा संतकबीरनगर जिलों के नागरिकों को इलाहाबाद से आने जाने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा गोरखपुर से लखनऊ तक मेमो ट्रेन भी शुरू की जायेगी।

उन्होंने उन्नति यात्री सेवा प्रदान करने के लिए एक करोड़ 90 लाख रूपये से बनने वाले आटोमेटिक टिकट वेंङ्क्षडग लोकार्पण तथा वाटर वेंङ्क्षडग मशीनों का लोकार्पण किया। रेल राज्य मंत्री ने एक करोड़ 97 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाले स्वचलित सीढिय़ां (एस्केलेटर) तथा एक करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाली कंकरीट सड़क का शिलान्यास किया। 

मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद रेल यात्रियों की सुविधा में 19 गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा माल ढुलाई में भी नौ गुना वृद्धि हुई है, लेकिन रेल का संसाधन तीन गुना भी नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश की कार्य संस्कृति में बदलाव आया है। उससे रेलवे का 48 हजार करोड़ प्रति वर्ष निवेश हुआ है। अब एक लाख 21 हजार करोड़ रूपया प्रति वर्ष निवेश करने की योजना है।

 उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से लेकर वर्ष 2014 तक उत्तर प्रदेश में रेलवे ने जितना कार्य किया केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले दो वर्षों के भीतर उससे अधिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ सदैव सौतेला व्यवहार किया गया। रेल की योजनाएं रायबरेली और अमेठी तक ही रह जाती थी। उन्होंने कहा कि मोदी पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। पहले उत्तर प्रदेश को एक हजार करोड़ रूपया भी नहीं मिल पाता था, अब पांच हजार करोड़ रूपया खर्च किया गया है। 30-35 वर्षो से अधूरी पड़ी रेल परियोजनाओं को मोदी सरकार ने पूरा किया है।

सिन्हा ने कहा कि 175 करोड़ रूपये की लागत से गोरखपुर से लखनऊ तक का विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है। इस मार्ग पर बिजली की 18 जोड़ी ट्रेन चलायी जा रही है। बस्ती के संसद सदस्य हरीश द्विवेदी ने आयोजन को संबोधित करते हुए विभिन्न ट्रेनों को बस्ती में रोके जाने के साथ इस मार्ग पर और सुविधा बढ़ाने की भी मांग किया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!