Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 11:47 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान से प्रेरित होकर आगरा रेल मंडल के सीनियर डीओपी राहुल त्रिपाठी ने फुटप्लेट मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल एप बनाया है। इसके माध्यम से समस्त ...
आगराः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान से प्रेरित होकर आगरा रेल मंडल के सीनियर डीओपी राहुल त्रिपाठी ने फुटप्लेट मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल एप बनाया है। इसके माध्यम से समस्त लेखा जोखा रखा जा सकेगा।
दावा है कि भारतीय रेल के लिए ये पहला एप है। सभी लोको इंस्पेक्टरों को टेबलेट दिए गए, जिसमें यह एप होगी। रविवार डीआरएम रंजन यादव ने टेबलेट वितरण किए। इससे समय-समय पर निरीक्षण के लिए जाने वाले लोको इंस्पेक्टरों की कार्य प्रणाली पर भी नजर रखी जाएगी। वे अपना डाटा तत्काल डिजिटल फीड कर सकते हैं। इसके लिए उनको लॉगइन आइडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तक ये सभी कार्य रजिस्टर पर होते थे।
बता दें कि आगरा कैंट के लोको पायलट और गार्ड रनिंग रूम को हाल ही में आइएसओ 9001- 2015 और आइएसओ 1400- 2015 से नवाजा गया है। ये सर्टिफिकेट क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए मिलता है।