Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 01:34 PM
ताजनगरी आगरा में 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित ताज महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत संस्कृति का देश है और आगरा भी...
आगराः ताजनगरी आगरा में 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित ताज महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत संस्कृति का देश है और आगरा भी प्यार और संस्कृति का नगर है। आगरा कई बातों से प्रसिद्ध है। आगरा का जूता उद्योग, आगरा का चमड़ा उद्योग, आगरा का पेठा बहुत सी चीजों से आगरा प्रसिद्ध है।
दिनेश शर्मा ने कहा कि आगरा आने वाले पर्यटकों को मथुरा काशी भी जाना चाहिए। पर्यटन दृष्टि से ये जगह भी काफी अच्छी है। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा संस्कृति और व्यापार पर जोर दिया है और देते रहेंगे। समापन कार्यक्रम के बाद दिनेश शर्मा ने शिल्पियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छल और पलाश मुच्छल ने अपनी आवाज से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।