Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 11:01 AM
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बीती रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन पर उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख वयक्त किया। बता दें लंबी बीमारी के बाद 94 साल के संकटा प्रसाद सिंह का निधन हो गया...
लखनऊः प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बीती रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन पर उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और दुख वयक्त किया। बता दें लंबी बीमारी के बाद 94 साल के संकटा प्रसाद सिंह का निधन हो गया है।
वहीं उनके निवास केशव भवन पर रात में सीएम ने पहुंच कर उनको अंतिम विदाई दी। साथ ही निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने कहा कि संकटा प्रसाद सिंह सामाजिक कार्याें के प्रति सदैव तत्पर रहते थे। भारतीय किसान संघ में विभिन्न पदों पर रहकर किसानों के हित में किए गए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।