माफियावाद,गुंडाराज एवं कुशासन से BJP मुक्ति दिला सकती है: रीता बहुुगुणा

Edited By ,Updated: 09 Nov, 2016 08:04 AM

rita bhuuguna  narendra modi  bjp

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफियावाद, गुंडाराज एवं कुशासन से भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है।

इलाहाबाद: हाल ही में कांग्रेस छोड़कर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से माफियावाद, गुंडाराज एवं कुशासन से भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर यहां पहुंची जोशी का कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एकत्रित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही उत्तर प्रदेश को माफियावाद, गुण्डाराज एवं कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।

PM मोदी की पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की देश में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि सर्वागीण विकास, सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश देने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ पूरे विश्व को भारत के पक्ष में खड़ा किया है वह सराहनीय है।

सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया
जोशी ने कहा कि जहां समाजवादी पार्टी (सपा) घरेलू विवाद में लगी है वही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनावी टिकट की बोली लगाने और तिकडम में व्यस्त हैं। दोनों दलों की सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व उत्तर प्रदेश में समाप्त हो चुका है इसलिए वे गठबंधन की ओर दौड रही है। सभी पार्टियां भाजपा की बढ़ती हुए लोकप्रियता से घबराई हुई है लेकिन विपक्ष कुछ भी कर ले आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत से रोक नहीं सकती।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!