जातिवाद और सांप्रदायवाद की चपेट में आकर UP विकास की दौड़ में पीछे: राज बब्बर

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 09:32 AM

moradabad raj babbar congress

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही राज्य जातिवाद, सांप्रदायवाद में फंसकर विकास की दौड़ में मीलों पीछे...

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही राज्य जातिवाद, सांप्रदायवाद में फंसकर विकास की दौड़ में मीलों पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हालत में पहुंच गई। राज्य की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में निवेश लगातार घट रहा है। शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी, सिंचाई की व्यवस्था तथा कृषि व कुटीर उद्योग चौपट हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के सफर पर अपने 3 दिवसीय बस यात्रा के दौरान कल रात यहां पहुंचे राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में पिछले 27 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। इन सालों में प्रदेश की हालत जर्जर हो गई है। सड़कें व अन्य बुनियादी सुविधाएं बदहाल हो चली हैं। बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है।

राज बब्बर ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अमरोहा निशा पैलेस में कार्यकर्त्ताओं से कहा कि प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए अभी से कमर कसनी होगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास की इबारत लिखी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!