अखिलेश की साइकिल बुरी तरह बिखरी, रथ यात्रा को जनता नहीं देने वाली रिस्पांस : महेंद्र नाथ

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2016 11:45 AM

mahendra nath pandey

मुगलसराय जंक्शन पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

चंदौली: मुगलसराय जंक्शन पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सीएम की साइकिल बहुत बुरी तरह बिखर गई है, उसकी रिपेयरिंग कितना भी करें बात बिगड़ चुकी है। अब तो थोड़े समय में वो क्या करेंगे, सारी जनता देख रही है। एक भ्रष्टाचारी मंत्री को सभी लोग पालने में रहे। उनकी रथ यात्रा को जनता कोई रिस्पांस देने वाली नहीं है। 

वहीं मध्यप्रदेश में हुए एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुएआतंकवादियों को भागने का मौका नहीं दिया। इस कदम के लिए वहां की जनता और देश भी पुलिस का अभिनन्दन कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसमें भी कमी देख रहे है। उन्होंने दिग्विजय के बयान का जबाव देते हुए कहा कि जो लोग मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यवाही में कमी देख रहे है वो लोग अपने दोहरे चरित्र के चलते जनता से उखड़ चुके है। 

बता दें कि केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मुगलसराय जंक्शन पर कई यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया। मुगलसराय स्टेशन पर रेल यात्रियों को वेंडिंग मशीन से आर ओ का पानी भी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से बनाये गए सुलभ शौचालय का भी उदघाटन किया।

Up Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!