CM योगी सम्मानित करेंगे हाथरस के इस ग्राम प्रधान को, जानिए वजह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 08:43 AM

cm yogi will honor this village head of hathras  know the reason

पीएम मोदी द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पुरस्कृत होने वाले 16 ..

हाथरसः पीएम मोदी द्वारा चलाया गया 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के अंतर्गत पुरस्कृत होने वाले 16 लोगों की सूचि में हाथरस के एक ग्राम प्रधान का भी नाम शामिल है। जिसे 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। प्रदेश भर से 16 लोगों की सूचि में जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा इस अभियान के दौरान 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

हाथरस की सासनी तहसील के गांव रामपुर के ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह सहित इस सूचि में प्रदेश भर से सिर्फ दो ही प्रधान चुने गए हैं। जिसमें एक महिला प्रधान हैं। जिलाधिकारी ने विनोद कुशवाह को अपने केम्प कार्यालय में सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा जिले के एक व्यक्ति को सम्मानित किया जा रहा है, उनका यह मिशन तभी पूरा माना जाएगा जब जिले का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।  

क्या है कहना ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह का
ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह ने बताया कि उन्होंने घर घर जाकर शौचालयों की सूची तैयार कर इस मुहिम पर काम किया। जिसमें सभी ने उनका सहयोग भी किया। ग्राम प्रधान की पत्नी गीत देवी भी अपने पति के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने की जानकारी से खुश हैं।

सीएम ने बुलाया सम्मानित करने के लिए 
हाथरस के डीएम अमित कुमार सिंह ने कैम्प कार्यलय पर एक कार्यक्रम कर ग्राम प्रधान विनोद कुशवाह को सम्मानित किया। वहीं, डीएम हाथरस ने कहा यह बहुत गौरव का विषय है कि जिले के एक ग्राम प्रधान को सीएम ने सम्मानित करने के लिए बुलाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!