500-1000 नोट बंदी का असर, बैंक में भिखारियों को लाइन में लगा देख लोग हैरान (Pics)

Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 12:10 PM

bank  beggars  money  security guard

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 500-1000 के नोट बंद होने के कारण जहां आम जनता परेशान होकर बैंक तरफ जा रही है, वहीं भिखारी भी इस बात में पीछे नहीं हैं।

सहारनपुर/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 500-1000 के नोट बंद होने के कारण जहां आम जनता परेशान होकर बैंक तरफ जा रही है, वहीं भिखारी भी इस बात में पीछे नहीं हैं। आपको बता दें कि भिखारी बैंक में भीख मांगने नहीं बल्कि अपने पुराने 500-1000 के नोट बदलने के लिए आ रहे हैं।

भिखारियों के पास 500-1000 के नोट देख लोग हैरान
जानकारी के अनुसार सहारनपुर की कोर्ट रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां पर सुबह 2 भिखारी महिलाएं बैेक पहुंची। बैंक में पहले ही खड़ी भीड़ को देखकर वे घबरा गई और वापस जाने लगी। लेकिन बाद में वे फिर बैंक में आईं और गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि उन्हें अपने पुराने नोट बदलवाने हैं। यह बात सुन सिक्योरिटी गार्ड पहले तो हैरान रह गया, लेकिन बाद में उसने महिलाओं को नोट बदलने के बारे में जानकारी दी।

नहीं बदले जा सके बैंको में नोट
बताया जा रहा है कि काफी समय तक बैंक में लाइन में लगे रहने के बाद भी इन दोनों महिलाओं के नोट बदले नहीं जा सके। नोट बदले जाने का कारण यह था कि नोट बदलने के लिए आईडी प्रूफ का होना जरूरी है, जोकि इन महिलाओं के पास नहीं था। नोट न बदले जाने के बाद दोनों महिलाएं बैंक से चुपचाप वापस चली गई।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!