Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 03:00 PM
लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी एम.एल.सी. संतोष यादव (सनी) के दफ्तर पर शनिवार को IT ने छापा मारा।
लखनऊ: लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी एम.एल.सी. संतोष यादव (सनी) के दफ्तर पर शनिवार को IT ने छापा मारा। छापे के पीछे की वजह कर्मचारियों की 2 महीने की सैलरी पुराने नोटों से बांटे जाना मानी जा रही है।
संतोष यादव के दफ्तर और घर पर पुलिस ने की छानबीन
बता दें कि संतोष यादव (सनी) बस्ती से सपा एम.एल.सी. हैं, संतोष यादव की ‘अपना ग्रुप’ मैन पावर सप्लाई के नाम से कंपनी है। जो यू.पी. के कई सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में काम करती है, वहीं राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भी ‘अपना ग्रुप’ नाम की कंपनी काम कर रही है। IT के अधिकारियों के साथ पुलिस की कई टीमों ने संतोष यादव के दफ्तर और घर पर भी छानबीन की।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें