Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 01:20 PM
हरीपर्वत थाना के शास्त्री नगर में एक लड़की और लड़के का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है...
आगराः हरीपर्वत थाना के शास्त्री नगर में एक लड़की और लड़के का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। लड़की का शव जमीन पर और लड़के का फंदे पर लटका मिला। लड़की पक्ष इसे आत्महत्या तो लड़का पक्ष ऑनर किलिंग बता रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल मोहल्ले से एक लड़का बीती रात 9 बजे के लगभग घर से क्रिकेट खेलने जाने और रात में न आने की बात कह कर निकला था। देर रात लड़के का शव घर के निकट रहने वाली शिवांगी (काल्पनिक नाम) के कमरे में मिला।
घर से रात ना आने की बात कह चला था युवक
बिस्तर पर शिवांगी का शव पड़ा था और ऐसा लग रहा था कि उसके गले में फंदा डालकर उसे मारा गया है। बगल ही कुंदे से लटका हुआ लड़के का शव भी मौजूद था। लड़की पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के के परिजनों को बुलाकर उनके सामने शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक के पिता को नहीं की प्रेम-प्रसंग की भनक
लड़के के पिता का कहना है कि हमारा इकलौता बेटा था और पूरे मोहल्ले में किसी को उसके प्रेम प्रसंग की बात नहीं पता थी। अचानक ऐसा क्यों हुआ यह तो मैं नहीं जानता पर मेरे बेटे की हत्या की गई है।
युवती के कमरे में मिले दोनों शव
वहीं लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा थी। कल रात उसने सबको शिकंजी पिलाई थी और उसे पीते ही सब बेहोश हो गए थे। मैंने शिकंजी नहीं पी थी। रात 12 बजे के करीब जब मैं बेटी को खाने के लिए कहने गई तो कोई आवाज नहीं आई और जब मैंने रोशनदान से झांका तो मुझे 2 जोड़ी चप्पल दिखाई दीं। मैंने पुलिस को बताया और फिर पुलिस ने आकर लाश कब्जे में ली है।
इस संबंध में एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि युगल की सुसाइड की सूचना पर पुलिस गई थी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई पक्ष शिकायत करेगा तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
UP NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-