Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 04:13 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज पॉश इलाके में एक आवासीय परिसर की छत से कूदकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि हजरतगंज इलाके मेें जॉपलिंग मार्ग पर स्थित सूरज काम्पलेक्स परिसर में युवक-युवती के शव...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज पॉश इलाके में एक आवासीय परिसर की छत से कूदकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि हजरतगंज इलाके मेें जॉपलिंग मार्ग पर स्थित सूरज काम्पलेक्स परिसर में युवक-युवती के शव मिले।
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार वाले उनके संबंधों के खिलाफ थे। दोनों आवासीय भवन की छत से नीचे कूदे। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों के हाथ की नसें कटी थी। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए।
उन्होंने बताया कि काम्पलेक्स की छत पर काफी रक्त और एक ब्लेड भी मिला है। लड़की के परिजनों ने गुरुवार रात कैसरबाग कोतवाली में युवक द्वारा उनकी पुत्री को भगाने का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि दोनों कैसरबाग इलाके के रहने वाले थे। युवक की शिनाख्त 21 वर्षीय ओजस तिवारी और युवती काजल पांडेय (20) के रुप में की गई।
लड़की नवयुग डिग्री कॉलेज में बीएससी अन्तिम वर्ष की छात्रा थी। लड़का एनीमेशन एडिटिंग का कोर्स करता था। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैसरबाग कोतवाली में लिखाई गई थी। कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।