होली के दिन सहारनपुर में हुआ था सांप्रदायिक बवाल, 14 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 04:30 PM

होली के त्योहार पर सहारनपुर में 2 संप्रदायों में जमकर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं इस विवाद में काफी पथराव भी हुआ था। वहीं पुलिस कार्रवाई करते हुए बवाल करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सा...

सहारनपुरः होली के त्योहार पर सहारनपुर में 2 संप्रदायों में जमकर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं इस विवाद में काफी पथराव भी हुआ था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बवाल करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों को भी तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला कस्बा नानौता का है, यहां होली के दिन रंगों के साथ खेलने के दौरान मोहल्ला अफगानान में दो संप्रदाय के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया। दोनों संप्रदायों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक दर्जन लोग घायल और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके चलते पुलिस ने दोनों समुदायों के 14 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने लगातार छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने परवेज पुत्र जाहिद की बैठक में पथराव कर रहे मयूर, शाहरुख, शोएब, ललतू, प्रवेज, सम्मन व शेरखान उर्फ कालू, विशाल, सागर, चिचू, रजत, मोहित, राजेंद्र व राममोहन को धर दबोच लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!