मुलायम के संसदीय क्षेत्र में आज होगी मायावती की रैली, 6 लाख लोगों के जुटने की संभावना

Edited By ,Updated: 28 Aug, 2016 02:03 PM

azamgarh up election 2017 mayawati

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आज बहुजन समाज पार्टीअध्यक्ष ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ महारैली को संबोधित करेगी।

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आज बहुजन समाज पार्टीअध्यक्ष ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ महारैली को संबोधित करेगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा की यह दूसरी रैली होगी। इससे पहले गत 21 अगस्त को आगरा में रैली की थी ।

उम्मीद की जा रही है कि मायावती इस महारैली के माध्यम से दलित मुस्लिम के वोट बैंक के गठजोड़ साधने की कोशिश में करेगी। इसमें आजमगढ़, गोरखपुर और बस्ती जि‍लों के करीब 6 लाख लोग शामिल होंगे। इसे सफल बनाने के लिए बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता दिन-रात जुटे हैं। रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, तथा आसपास के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता संभाल रहे है।

बसपा की आजमगढ़ के बाद इलाहाबाद और सहारनपुर में रैली होगी। इस रैलियों में दलित वोट बैक के साथ मुसलमानों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है। आगरा, आजमगढ़, इलाहाबाद और सहारनपुर में दलित- मुसलमानों की सख्या काफी है। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा की आजमगढ़ जिला इकाई की बैठक गत बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई थी। बैठक में 28 अगस्त को आईटीआई मैदान में होने वाली सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बसपा जिलाध्यक्ष चेतई राम ने दावा किया कि भीड़ के नजरिए से महारैली ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष चेतई राम ने कहा कि इस रैली में लाखों की भीड़ इतिहास कायम करेगी। बसपा कार्यकर्त्ता सेक्टर से लेकर बूथ तक रैली की तैयारियों में लगे है। इस रैली को ऐतिहासिक बनाना है और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। सपा अध्यक्ष यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में इस रैली को सपा के लिए चुनौती माना जा रहा है। बसपा अध्यक्ष ने आगरा में प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!