महिला होमगार्ड की हत्या कर शव कुएं में फेंका (Pics)

Edited By ,Updated: 21 Dec, 2015 03:06 PM

hapur women home guard killing

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गाव नयाबांस में एक 35 वर्षीय महिला होमगार्ड का शव कुएं में मिला | सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने...

हापुड़ (शाहरुख़ खान):  उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गाव नयाबांस में एक 35 वर्षीय महिला होमगार्ड का शव कुएं में मिला | सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान उसके पास मिले एटीएम कार्ड से की है। मृतक महिला की शिनाक्त लखनऊ के पासिपुरवा गांव की रहने वाली अर्चना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला 35वीं वाहिनी की होमगार्ड थी जो लखनऊ के गोमती नगर थाने में तैनात थी। 

जानकारी के अनुसार थाना सिम्भावली के गांव नयाबांस के जंगल में आज दोपहर एक अज्ञात महिला का शव कुएं में पड़ा मिला था। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकाला तो उसके  नाक से खून बह रहा था। जांच के दोरान पुलिस ने महिला की पहचान लखनऊ निवासी अर्चना रावत के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह महिला यहां कैसे पहुंची और उसे मारकर यहां किसने फेंका इस बात की पुलिस जांच कर रही है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-www.youtube.com/watch

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!