Edited By ,Updated: 28 Apr, 2016 06:23 PM
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अपनी पुत्री द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से व्यथित एक व्यक्ति ने आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अपनी पुत्री द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से व्यथित एक व्यक्ति ने आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भदोही के ज्ञानपुर के रहने वाले रमाशंकर पाल (46) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गौरतलब है कि पाल की बेटी ने गत 25 अप्रैल को ज्ञानपुर थाने में तहरीर देकर उस पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने पाल पर अपनी पहली पत्नी और पुत्री की हत्या का इल्जाम भी लगाया था। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर पाल के खिलाफ धारा भारतीय दण्ड विधान की धारा 302, 201 तथा 376 का मुकदमा दर्ज करके और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पाल के शव के पास से मिले एक खत में लिखा है कि कानून उसे उसके जुर्म के लिये 15-16 साल की सजा देता लेकिन वह खुद को मौत के हवाले कर रहा है। बहरहाल पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।