पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Edited By ,Updated: 27 Sep, 2016 07:32 AM

ashok pradhan women rape police

नोएडा पुलिस ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा की पूर्व केंद्रीय सरकार में टैलीकॉम राज्यमंत्री रहे अशोक प्रधान के खिलाफ...

नोएडा: नोएडा पुलिस ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा की पूर्व केंद्रीय सरकार में टैलीकॉम राज्यमंत्री रहे अशोक प्रधान के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक सैक्स और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुर और अशोक प्रधान ने 11 महीनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया।

महिला के अनुसार उसकी शादी सैक्टर-33 के एक कारोबारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े जिंदल परिवार में हुई थी।पीड़िता के अनुसार यह शादी उसके पिता के दोस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने करवाई थी। पीड़िता का आरोप है कि एक रात अचानक उसके घर पहुंचे अशोक प्रधान ने उसकी सास और ननद की रजामंदी से दुष्कर्म किया।

नोएडा की सैक्टर 24 पुलिस ने प्रधान के अलावा पति आशीष जिंदल, ससुर पंकज जिंदल, सास सविता जिंदल, अंकित जिंदल व प्रताप मेहता के खिलाफ  मुकद्दमा दर्ज किया है। बता दें कि अशोक प्रधान 2 साल पहले ही भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वह भाजपा के टिकट पर 4 बार सांसद और केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!