सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मौर्य का तंज, कहा-कलंक पर पर्दा डालने के लिए हो रहा खेल

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 12:11 PM

sp congress alliance maurya dig  said to be the game blur camouflage

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा कुनबे के फैमिली ड्रामे और सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि फैमिली ड्रामे की पटकथा के अनुसार पिता, पुत्र और चाचा ने सपा सरकार ......

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा कुनबे के फैमिली ड्रामे और सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि फैमिली ड्रामे की पटकथा के अनुसार पिता, पुत्र और चाचा ने सपा सरकार की नाकामी से प्रदेश में व्याप्त अराजकता, दंगे, दुष्कर्म, लूट, हत्याएं, जब्री कब्जे के कलंक पर पर्दा डालने तथा जनता को भ्रमित करने के लिए बेहतरीन अदाकारी की है।

नहीं हटेगा अखिलेश के माथे पर लगा दंगों का कलंक 
सपा की झंडाबरदारी में हुआ जवाहर बाग कांड हो या सपा के संरक्षण में पूरे 5 साल अपराधियों द्वारा प्रदेश में अराजकता का तांडव या सरेआम दुष्कर्मों से महिलाओं की अस्मिता को तार-तार किया गया हो अथवा फिर प्रदेश में अपराधियों द्वारा पुलिस क र्मियों की शृंखलाबद्ध हत्याओं का दौर रहा हो, ये कलंक सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माथे से हटने वाले नहीं हैं।

एक-दूसरे के खिलाफ  नूराकुश्ती
उन्होंने सपा-कांग्रेस के होने वाले गठबंधन पर कहा कि सपा और कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जब कांग्रेस और सपा को गठबंधन करना ही था तो 4 महीने से एक-दूसरे के खिलाफ  नूराकुश्ती की क्या जरूरत थी? एक-दूसरे से अच्छा लड़के कहने पर भड़के दोनों लड़के एक साथ कैसे हो गए। क्या इसके पीछे की सौदेबाजी कुशासन के एजैंडे को बढ़ावा है। अखिलेश यादव को 5 साल पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद भी खुद पर विश्वास क्यों नहीं है? राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि यू.पी. को बेहाल करने वालों के साथ गठबंधन के पीछे का मंतव्य क्या है?  

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!