महागठबंधन की सुगबुगाहट तेज, अखिलेश से मिले शरद यादव ने बीजेपी पर बाेला हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 02:18 PM

sharad yadav s meeting with akhilesh bjp s attack on bjp

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सियासी गलियारों में काफी दिनों से भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट चल रही है।

लखनऊ (अनिल सैनी)-2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सियासी गलियारों में काफी दिनों से भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट चल रही है। इसी क्रम में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता शरद यादव पहुंचे। 

मुलाकात के बाद लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शरद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में देश बहुत विकट स्थिति से गुजर रहा है। भाजपा ने 2014 में कहा था कि सबका साथ सबका विकास करेंगे, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेंगे, 2 करोड़ नौकरियां देंगे मगर आज तक कुछ भी नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट में इस सवाल को हम लोगों ने उठवाया ताे सरकार ने कहा ये सम्भव नहीं है। अमित शाह ने कहा कि 15 लाख रुपए जो देश के बाहर जमा किये गए वो वापस लाना एक जुमला है। 

संविधान को चोट पहुंचा रहे भाजपाई 
बीजेपी के मुख्यमंत्री, मंत्री, MP सभी संविधान के दायरे के बाहर बोलते हैं। देश के संविधान को चोट पहुंचाते हैं।

राज्यसभा में 3 बार सरकार काे हराया 
शरद यादव ने कहा कि इस समय हर पार्टी से एक साथ आने की अपील है। एक दौर था इमरजेंसी का तब कम पार्टी थी, आज ज्यादा है। यही कारण है कि हमनें साझा विरासत बचाव कार्यक्रम किया। राज्यसभा में 3 बार सरकार को हम लोगों ने हराया है। विपक्षी एकता का प्रयास लगातार जारी है। 

उपचुनाव में जीत के लिए सपा-बसपा काे बधाई
उपचुनाव में जो जीत हुई है, उसके लिए मैं सपा और बीएसपी को बधाई देता हूँ। 11 करोड़ लोगों का विश्वास था हमारे साथ तभी जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था। मगर जिनको विरोध में बैठाना था, उन्हें साथ लिया। इतना बड़ा हादसा 70 साल में कभी नहीं हुआ। कांग्रेस और RJD को धक्का दे दिया। इतना पैसा चुनाव में बढ़ा दिया है कि कोई गरीब जीत ही नहीं सकता। मूर्तियों को तोड़ रहे हैं। रास्तों के नाम बदल रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!