किशोरी ने लगाया इस भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

Edited By ,Updated: 17 Apr, 2017 08:48 PM

kishori accused bjp leader of rape  filed case

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेरु क्षेत्र में एक किशोरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेरु क्षेत्र में एक किशोरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक किशोरी ने खखरेरू इलाके के भाजपा नेता केसर सिंह पटेल पर आरोप लगाया कि वह एक सप्ताह पूर्व बहला फसला कर उसे लखनऊ और चित्रकूट ले गया और उसे होटल में भतीजी बताकर रखा। किशोरी का आरोप है कि केसर सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी बीए की छात्रा है। 

पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती बतायी। पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़िता और उसकी मां ने इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद आज आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!