काशी, मथुरा, अयोध्या में फहराया केसरिया, सोनिया और मुलायम ने बचायी लाज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 06:43 PM

kasriya sonia and mulayam hoisted in kashi mathura ayodhya

उत्तर प्रदेश में राजनीति के लिहाज से अतिप्रतिष्ठित जिलों की सूची में शुमार वाराणसी,मथुरा,इलाहाबाद,लखनऊ,अमेठी और अयोध्या में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परचम लहराया ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीति के लिहाज से अतिप्रतिष्ठित जिलों की सूची में शुमार वाराणसी,मथुरा,इलाहाबाद,लखनऊ,अमेठी और अयोध्या में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने परचम लहराया है हालांकि रायबरेली में कांग्रेस और इटावा व आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी (सपा) अपना किला बचाने में सफल रही है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा का सवाल बनी नवनिर्मित अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्यायने नजदीकी मुकाबले में सपा की गुलशन ङ्क्षबदु को 3595 मतों से शिकस्त दी। सूबे में योगी सरकार के गठन के बाद अस्तित्व में आयी मथुरा-वृंदावन नगर निगम में भी भाजपा का परचम लहराया। कान्हानगरी में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. मुकेश विजयी रहे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मृदुला जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस की शालिनी यादव को 78 हजार से अधिक मतों से हराया। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया विजयी रहीं। कांग्रेस के दिग्गजों की कर्मभूमि संगम नगरी इलाहाबाद में भाजपा का झंडा बुलंद रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी अभिलाषा नंदी गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) को शिकस्त दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस खाता भी नही खोल सकी। यहां नगर पंचायत की दो सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे जबकि एकमात्र नगर पालिका में सपा ने कब्जा किया।  

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। रायबरेली नगरपालिका परिषद की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। नगर पंचायतों मे चार पर निर्दलीय, दो पर भाजपा तथा दो पर सपा के उम्मीदवार विजयी रहे।  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ और इटावा में निर्दलीय प्रत्याशियों का जलवा रहा हालांकि अतरौला और महराजगंज नगर पंचायत में सपा उम्मीदवार विजयी रहे जबकि कटघर लालगंज में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली। इटावा के भरथना नगर पालिका में सपा उम्मीदवार हाकिम सिंह निर्वाचित घोषित किये गये।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!