‘गायत्री प्रजापति ने बर्बाद कर दी मेरी जिंदगी, देखना चाहती हूं उसे सलाखों के पीछे’

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2017 06:22 PM

gayatri prajapati ruined my life want to see him jail

सोलह साल की वह लड़की लगातार डर के साये में जी रही है जिसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की थी और जिसकी मां के साथ कथित रूप से कई बार सामूहिक दुष्कर्म के आरोप इन लोगों पर हैं।

नई दिल्ली/अमेठी: सोलह साल की वह लड़की लगातार डर के साये में जी रही है जिसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की थी और जिसकी मां के साथ कथित रूप से कई बार सामूहिक दुष्कर्म के आरोप इन लोगों पर हैं।

 घटना के आठ महीने बाद भी लड़की सदमे से नहीं उबर पाई है और उसे दौरे पड़ते हैं। वह रात में अचानक उठकर बैठ जाती है और एम्स में अपने वार्ड से भागने की कोशिश करती है। लड़की को डर लगता है कि प्रजापति के लोग उसकी तलाश में आएंगे। वह मंत्री को सलाखों के पीछे देखना चाहती है और अपने और अपनी मां के लिए न्याय चाहती है। 

पीड़िता ने कहा, ‘‘मैं प्रजापति और उसके लोगों को सलाखों के पीछे देखना चाहती हूं जिन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसने हमेशा के लिए हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी है। हमें अपनी जान बचाने के लिए घर बार छोडऩा पड़ा।’’  

आरोप है कि लड़की की मां के साथ राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में पद दिलाने और खनन के ठेके दिलाने के वादे के साथ दो साल तक बार बार सामूहिक बलात्कार किया गया। मां ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने 18 फरवरी को इस मामले में मंत्री और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आदेश दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रजापति की तलाश में है, वहीं लड़की खुद के और अपनी मां के साथ बीती दुखद घटना से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि उसने उम्मीद नहीं छोड़ी है और अगले साल दसवीं कक्षा की परीक्षा देना चाहती है। उसने बताया, ‘‘इस साल मैं परीक्षा नहीं दे सकी। हमारी जिंदगी बर्बाद हो गयी।’’  एम्स के एक वार्ड में लड़की को रखा गया है जहां आम प्रवेश प्रतिबंधित है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!