बीजेपी का तंज-लड़ाकू विमान सड़क पर उतारने से नहीं होगा उत्तर प्रदेश का विकास

Edited By ,Updated: 02 Dec, 2016 06:18 PM

fighters will not be taking to the road development in uttar pradesh bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि फाइटर प्लेन उतारने से प्रदेश का विकास नहीं होगा। भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन आज यहां पनियरा ...

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि फाइटर प्लेन उतारने से प्रदेश का विकास नहीं होगा। भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन आज यहां पनियरा विधानसभा क्षेत्र के अल्प संख्यक बाहुल्य बेयालिसगांवा में परिर्वतन यात्रा को संबोधित करने से पहले संवाददाताओं से कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विकास की जरूरत है। यहां तो सड़क बनाकर तरक्की की बात और फाइटर प्लेन सड़क पर उतारकर विकास की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि उ.प्र. की जनता परिवर्तन चाहती है। परिवर्तन तभी आयेगा जब भाजपा की सत्ता प्रदेश में कायम होगी। उन्होंने कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी और जनता की उम्मीद पर प्रदेश का चहुं ओर विकास करेगी।  

हुसैन ने कहा कि नोटबंदी का तो पूरे देश ने समर्थन किया है लेकिन विपक्षी दलों ने तो आक्रोश दिवस से लेकर देश बंदी तक का आयोजन कर दिया। काले धन के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री ने पहले ही विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन कर दिया था। उन्होंने कहा कि विदेश में जमा हुए काले धन का पाई पाई देश में आयेगा। इस समय देश में जनता थोडी परेशान जरूर है मगर लोगों का अपार समर्थन सरकार को मिल रहा है। नोटबंदी से आम आदमी नही बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) परेशान है। 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसलिए परेशान है कि उनके राज्य में चिटफंड का पैसा संदूक में जमा था। अब वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पर गोलीबारी को लेकर हुसैन ने कहा कि भारतीय जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान की अभी सर्जरी की थी मगर अब उसे कीमोथैरेपी की जरूरत है तभी वहां से आयातित आतंक का समूल नाश हो पायेगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन घडी में देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कठिनाई धीरे धीरे समाप्त हो जायेगी। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!