Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 06:08 PM
चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में चल रही दो दिन की चुनाव समिति की बैठक खत्म हुई। बैठक में यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, निर्मल खत्री सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
लखनऊ: चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में चल रही दो दिन की चुनाव समिति की बैठक खत्म हुई। बैठक में यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, निर्मल खत्री सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया इस दो दिवसीय चुनावी बैठक में यूपी के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट हाईकमान को सौंप दी गई है। जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।
सपा से गठबंधन की चल रही अटकलों के सवाल पर अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने के लिए बेताब है। इस बार प्रदेश में कई प्रयोग भी हुए हैं। कांग्रेस जनता के बीच 27 साल यूपी बेहाल नारे से साथ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश की जनता उन्हें जरूरत विश्वास दिलाएगी।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें