आगरा में बोले CM योगी, कहा- पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सरकार कार्यरत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 05:58 PM

cm yogi spoke in agra

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा देने और उनकी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कार्यरत है। इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाए गई हैं जिसका शिलान्यास भी आज...

आगराः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा देने और उनकी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कार्यरत है। इसके लिए बहुत सारी योजनाएं बनाए गई हैं जिसका शिलान्यास भी आज यहां हुआ है। साथ ही साथ जो हमारे पर्यटन से जुड़े केंद्र हैं, उनके संरक्षण का दायित्व भी हमारा है।

योगी ने कहा कि टूरिज्म के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को भी इस दिशा में थोड़ा प्रयास करना चाहिए। यदि ये संस्थाएं आम जन को इसके प्रति जागरूक करवा दें तो जो जगह-जगह कूड़ा दिखाई दे रहा है ये सब दिखना बंद हो जाएगा। यहां साफ सफाई होने से टूरिस्ट भी इससे प्रभावित होंगे।

योगी ने कहा कि यहां प्रतिदिन 40 से 50 हजार पर्यटक आते हैं। उन सबकी सुरक्षा के लिए सरकार पूरी संजीदगी से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग, सांस्कृति विभाग और भारत सरकार की जो योजनाएं है उन सब का यहां शिलान्यास किया है। पर्यटन की ज्यादा सम्भावनाएं आगरा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में है। हमारी सरकार का प्रयास रहेगा की आने वाले समय में पर्यटन की सम्भावनाओं में कई गुणा वृद्धि की जाए।

उन्होंने कहा कि यहां की स्थिति को देखकर सरकार ने विकास के लिए कार्य योजना भी तैयार की है। हम 370 करोड़ रुपए की योजना विश्व बैंक की सहायता से यहां लागू करने जा रहे हैं। साथ ही आगरा में 350 करोड़ रुपए की लागत से रवल डैम की स्थापना करने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। ताकि आगरा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में गंगा के जल की आपूर्ति के लिए कार्य किया जा सके। इसके लिए सरकार 26 सौ करोड़ रुपए की योजना तैयार कर रही है जो आगामी 6 महीने में पूरी होने की सम्भावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!