इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हांगलू और प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने दिया इस्तीफा, जानें क्याे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 08:55 PM

allahabad university vc ratan lal hanglu and proctor ram sewa dubey resignation

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हांगलू और प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उनके साथ हुई अभद्रता बताया जा रहा है।

इलाहाबादः इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हांगलू और प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उनके साथ हुई अभद्रता बताया जा रहा है।

बता दें कि के इविंग क्रिश्चन कॉलेज में वीसी के साथ छात्र नेता रजनीश सिंह और सूर्य प्रकाश मिश्रा ने समर्थकों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौच किया था। जिसकी वजह से दाेनाें नाराज थे। 

वीसी आैर प्रॉक्टर के इस्तीफे की जैसे ही खबर मिली विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। वीसी को मनाने के लिए उनके आवास पर शिक्षकों की भीड़ जमा हाे गई। शिक्षकाें ने धमकी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है ताे कमिश्नर आवास का घेराव किया जाएगा। 

प्रॉक्टर ने इस्तीफा लिया वापस
ताजा जानकारी के मुताबिक शिक्षकाें द्वारा धरने की दी गई धमकी के बाद प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। लेकिन वीसी रतन लाल हांगलू के बारे में अभी जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!