Edited By ,Updated: 19 Feb, 2016 02:09 PM
त्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर युवकों ने एक युवक की हत्या कर शव को 6 फीट गहरे खड्डे में...
मुजफ्फरनगर/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर युवकों ने एक युवक की हत्या कर शव को 6 फीट गहरे खड्डे में दफना दिया।
जानकारी के अनुसार मामला मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र का है। जहां का निवासी रोहित 8 फरवरी को अचानक घर से गायब हो गया। रोहित के अचनाक लापता होने से परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 16 फरवरी को नहर के किनारे रोहित का एक जूता मिला। जब उसके आसपास खुदाई की गई तो उसकी लाश अर्ध नग्न अवस्था में नहर किनारे 6 फीट गहरे खड्डे में मिली।
पुलिस ने इस मामले में नितिन और श्रीकांत 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मृतक युवक पर आरोप लगाया है कि वह गांव की लड़कियों पर बुरी नजर रखता था और उसने हमारे परिवार की लड़की के साथ रेप भी किया था। इसलिए हमने उसकी हत्या कर दी।
वहीं दूसरी तरफ खतरी थाना के सीओ जोगिंदर लाल का कहना है कि अभी तक रोहित का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। रोहित पर जो आरोप लगाए गए है उनके बारे में भी पुलिस पुछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।