CM अखिलेश, शिवपाल यादव व आज़म खान ने घर जाकर पूछा आलोक रंजन का हालचाल

Edited By ,Updated: 20 May, 2016 08:31 AM

lucknow akhilesh yadav shivpal yadav

स्नानगृह में गिरकर घायल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन की सेहत की खैर खबर लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और...

लखनऊ:  स्नानगृह में गिरकर घायल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन की सेहत की खैर खबर लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और नगर विकास मंत्री आज़म खान उनके घर गए। यादव ने रंजन के सरकारी आवास 02 विक्रमादित्य मार्ग पर जाकर उनका हालचाल जाना और मुख्य सचिव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यादव के अलावा लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और आज़म खान ने भी  रंजन से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल रामनाईक ने टेलीफोन पर रंजन की कुशलक्षेम जानी थी। नाईक इन दिनों शिमला में हैं। इसके अलावा दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्य सचिव से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्य सचिव बुधवार को अपने सरकारी आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। चिकित्सकों ने उन्हें 2 दिन विश्राम करने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!