Edited By ,Updated: 18 May, 2016 03:08 PM
कानपुर में पानी की किल्लत को लेकर शहर कांग्रेस समिति ने भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ आज से होर्डिंग अभियान चलाया है...
कानपुर: कानपुर में पानी की किल्लत को लेकर शहर कांग्रेस समिति ने भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ आज से होर्डिंग अभियान चलाया है। इस होर्डिंग में लिखा है कि शहर में पानी की कमी है और सांसद जोशी गायब हैं। जो भी सांसद को ढूंढ कर लाएगा, उसे एक घड़ा पानी ईनाम में दिया जाएगा। शहर के मुख्य चौराहे पर लगा यह होर्डिंग आज शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहर कांग्रेस समिति की तरफ से लगाए गए होर्डिंग में सांसद मुरली मनोहर जोशी की 3 तस्वीरें बनाई गई हैं। एक तस्वीर पर लिखा है, क्या आप इन्हें जानते हैं। दूसरी तस्वीर पर लिखा है कि आपने इन्हें कहीं देखा है। तीसरी तस्वीर पर लिखा है कि पानी की तरह यह भी कानपुर कभी- कभी ही आते हैं।