Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 06:37 PM
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा(जेवीएम) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रांची ग्रामीण कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने रघुवर सरकार पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन साल के...
रांचीः राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रांची ग्रामीण कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने रघुवर सरकार पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में जनता को धोखा दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य की जनता को रघुवर सरकार ने ठगने का काम किया है। उनका कहना है कि सरकार ने ईमानदार अधिकारियों को बाहर करवा दिया है। इसके साथ-साथ सरकार ने बेकसूर लोगों की हत्या करवाई।
बाबूलाल मरांडी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने गरीबों की जमीनों पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। सरकार ने राज्य में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। सरकार द्वारा राज्य की जनता को हर क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य पीछे धकेला गया है।