सहसावां विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 04:15 PM

sahaswan assembly constituency up election 2017

बदायुं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 113 है सहसावां। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

सहसांवा विधानसभा संख्या-113
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बदायुं जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 113 है सहसावां। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 53 हजार 691 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 96 हजार 278 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 407 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। जबकि एक बार आरपीडी ने जीत हासिल की। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। बदायुं धर्मेद्र यादव की संसदीय सीट है। लिहाजा समाजवादी पार्टी के लिए इस बार मुश्किल लड़ाई है। क्योंकि पार्टी के भीतर की लड़ाई ने जनता के सामने धर्मसंकट खड़ा कर दिया है। ऐसे में सीधे तौर पर आपसी फूट का फायदा अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के ओमकार सिंह ने बीएसपी के मीर हदी अली को हराया था। आरपीडी के धर्म यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के योगेंद्र कुमार रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में आरपीडी के धर्मपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के ओमकार सिंह को हराया था। जेडीयू के मीर हदी अली तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के ऋषिपाल चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के ओमकार सिंह यादव ने जेडीयू के शामा अली को हराया था। बीएसपी के अशोक यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सत्यराम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!