Edited By ,Updated: 02 Feb, 2017 10:45 AM
सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 189 है सदर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
सदर विधानसभा संख्या- 189
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 189 है सदर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 80 हजार 731 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 99 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 626 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए राह आसान नहीं है। क्योंकि जिस तरह का हालिया घटनाक्रम रहा है। उसने समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों में मौजूद आशा को खत्म कर दिया है। लिहाजा अन्य दलों को इसका सीधा फायदा होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार विजय पाता है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अरुण कुमार ने बीएसपी के राज प्रसाद को मात दी थी। बीजेपी के अर्जुन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जय नरायण चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें