खलीलाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 27 Jan, 2017 03:29 PM

khalilabad assembly constituency up election 2017

संतकबीर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 313 है खलीलाबाद।साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या....

खलीलाबाद विधानसभा संख्या- 313
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

संतकबीर नगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 313 है खलीलाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 81 हजार 587 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 277 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 310 है।इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हर बार अलग पार्टी ने जीत हासिल की है। 2012 में खलीलाबाद सीट पर पीस पार्टी के प्रत्याशी ने अपना कब्जा जमाया था। वहीं 2007 बहुजन समाज पार्टी के भगवानदास ने जीत हासिल की थी। जबकि 2002 में भारतीय जनता पार्टी के द्वारका प्रसाद ने अपना परचम लहराया था। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है।
               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी के मोहम्मद अयुब ने बहुजन समाज पार्टी के मशूहर आलम को हरा अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के दिग्विजय नारायण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के अब्दुल कलाम 13.44 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के भगवान दास ने समाजवादी पार्टी के अलगू प्रसाद चौहान को मात दी थी।वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारका प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय मैदान में उतरे राम लखन को सिर्फ 02.30 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारका प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राम लखन को हरा अपना परचम लहराया था। बहुजन समाज पार्टी के राम सूरत तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि कांग्रेस के रमेश को सिर्फ 06.61 फीसदी वोटों के चौथे स्थान पर सुंतष्ट रहना पड़ा था।
                PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!