Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 08:43 PM
गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 58 है धोलाना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
धोलाना विधानसभा संख्या-58
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 58 है धोलाना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 7 हजार 142 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 50 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 89 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें समाजवादी पार्टी के धर्मेश सिंह तोमर ने जीत दर्ज की। इस बार समाजवादी पार्टी के सीट पर जीत की संभावनाएं कम हैं। क्योंकि पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। और आपसी गुटबाजी पार्टी के वोटबैंक पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर मेहरबान होती है।
धोलाना विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के धर्मेश सिंह तोमर ने बीएसपी के असलम को पराजित किया था। बीजेपी के वाई पी सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के बासिद चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें