Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 11:55 AM
इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 264 है बारा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
बारा विधानसभा संख्या- 263
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 264 है बारा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 265 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 350 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 910 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए माहौल तनावपूर्ण है। क्योंकि पार्टी की कमान अखिलेश को मिल चुकी है। लिहाजा प्रत्याशी चयन भी अखिलेश ही करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अजय कुमार ने बीएसपी के भोलानाथ चौधरी को हराया था। अपना दल के अजय भारती तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस की मंजू संत चौथे स्थान पर रही थीं।
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के उदयभान करवरिया ने बीएसपी के दीपक सिंह पटेल को हराया था। समाजवादी पार्टी के राम सेवक सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के दल बहादुर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के उदयभान करवरिया ने बीएसपी के राम सेवक सिंह पटेल को हराया था। समाजवादी पार्टी के राजा महेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के संदीप सिंह पटेल चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें