बासगांव विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 10:42 AM

bansgaon assembly constituency up election 2017

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 327 है बासगांव। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

बासगांव विधानसभा संख्या- 327
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गोरखपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 327 है बासगांव। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 28 हजार 600 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 85 हजार 870 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 502 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में तीनों बार बहुजन समाज पार्टी का ही कब्जा रहा है। देखना यह होगा कि इस बारे किस पार्टी के प्रत्याशी पर जनता मेहरबान होती है। बहरहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के विजय कुमार ने समाजवादी पार्टी की शारदा देवी को हराया था। भारतीय जनता पार्टी की शुभावती पासवान तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि कांग्रेस की निर्मला देवी को सिर्फ 08.09 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सदल प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के संत प्रसाद को शिकस्त दी थी। समाजवादी पार्टी के मोलय प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के सतीश कुमार राणा को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजम समाज पार्टी के सदल प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी संत प्रसाद को हराया था। वहीं समाजवादी पार्टी के जोखू तीसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस के रामसरण को सिर्फ 03.97 फीसदी मतो के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!