Edited By ,Updated: 11 Oct, 2016 08:03 AM
प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग करने और उन्हें दुर्गा का अवतार बताने वाले कांग्रेसी नेताओं हसीब अहमद और शिरीशचंद्र दूबे ने...
इलाहाबाद: प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने की मांग करने और उन्हें दुर्गा का अवतार बताने वाले कांग्रेसी नेताओं हसीब अहमद और शिरीशचंद्र दूबे ने अब एक और विवादित पोस्टर जारी कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।
अमित शाह को ‘रावण, राहुल गांधी को ‘राम’ दिखाया
जानकारी के अनुसार दशहरे से ठीक पहले सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस पोस्टर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ‘रावण’ के रूप में जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘राम’ के रूप में उनका वध करते हुए दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर
पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इससे भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। हसीब और शिरीशचंद्र को उनके विवादित पोस्टरों और होर्डिंग्स के कारण पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है।