Edited By ,Updated: 05 Oct, 2016 02:18 PM
उत्तर प्रदेश के आगर जिले में वैध वसूली और एमजी रोड पर रोक-टोक से परेशान रिक्शा चालक मोबाइल टावर पर चढ़ गए।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगर जिले में वैध वसूली और एमजी रोड पर रोक-टोक से परेशान रिक्शा चालक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़ने के बाद वे अपनी मांगे बताने लगे। इनमें से एक महिला भी शामिल थी। जब पुलिस ने कहा कि वे नीचे उतर आएं तो उन्होंने कहा कि वे तभी नीचे आएंगे जब उनकी मांगों को माना जाएगा।
जानें, क्या था मामला
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गरीब सेना के नेतृत्व में दर्जनों रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन रिक्शा चालकों में 3 रिक्शा चालक पास में लगे हुए टाटा कंपनी के टावर पर चढ़ गए। जिनमें एक महिला भी शामिल थी। मयूरी रिक्शा चालकों का कहना था कि एमजी रोड पर रिक्शा चलाने पर पुलिस पकड़ लेती है। 15 दिनों तक रिक्शा जब्त रखा जाता है और फिर बाद में बिना रसीद के 5000 रुपए लेने के बाद रिक्शा छोड़ा जाता है। अंत में प्रशासन तक अपनी आवाज को पहुंचाने के लिए रिक्शा चालकों को टावर पर चढ़ने का कदम उठाना पड़ा।
पुलिस-प्रशासन के उड़े होश
पुलिस और प्रशासन को जब रिक्शा चालकों के टावर पर चढ़ने की वजह पता चली तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने रिक्शा चालकों को नीचे उतरने के लिए कहा ,लेकिन टावर पर चढ़े रिक्शा चालकों को कहना था कि वे तब ही नीचे उतरेंगे जब डीएम आएंगे। बाद में रिक्शा चालकों को फायर बिग्रेड की गाड़ी की सहायता से नीचे उतारा गया।