श्रीलंका की ये छात्रा गाती है हिंदी में गाना

Edited By ,Updated: 14 Sep, 2016 03:40 PM

agra sri lanka student hindi

श्रीलंका की छात्रा हिंदी में गाना गाती हैं। अपने पसंदीदा अभिनेता का गाना वह अक्सर खाली समय में गुनगुनाती हैं।

आगरा: श्रीलंका की छात्रा हिंदी में गाना गाती हैं। अपने पसंदीदा अभिनेता का गाना वह अक्सर खाली समय में गुनगुनाती हैं। 

एक साल की पढ़ाई के लिए आई हैं यहां: छात्रा शेन्या अमरतुंग इस साल हिंदी सीखने के लिए श्रीलंका से भारत आई हैं। जब हिंदी फिल्म का वह गाना गाती हैं, तो सब भूल जाते हैं कि वह श्रीलंका से आई हैं। हिंदी सीखने आई छात्रा को हिंदी की फि ल्म देखना बहुत पसंद है। सोमवार को संस्थान के मल्टीमीडिया कक्ष में उन्होंने गाना सुनाया, तो सभी उन्हें सुनने के लिए उत्साहित दिखे।

केंद्रीय हिंदी संस्थान में अभी विदेशों से छात्र यहां हिंदी सीखने आ रहे हैं। ये छात्र अपने-अपने देश में हिंदी की शुरूआती पढ़ाई करके आए हैं। भारत में आने पर इन्हें हिंदी की पूरी पढ़ाई करवाई जा रही है, जिसके बाद ये छात्र अपने देशों में जाकर वहां अन्य लोगों को हिंदी पढ़ाएंगे। 

केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गंगाधर वोनाडे ने बताया कि छात्रों को कई माध्यम से हिंदी सिखाई जाती है। संस्थान के अभिनव गुप्त ने बताया कि मल्टीमीडिया कक्ष में चलचित्र और ऑडियो के जरिए हिंदी पढ़ाई जाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!