Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 09:30 AM
शहर के जयदेवी अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने धड़ से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि...
आगरा: शहर के जयदेवी अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने धड़ से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दोनों बच्चे एक ही लिवर पर जिंदा हैं। हरेरा सिरसागंज के एक अस्पताल में गर्भवती महिला की हालत को गम्भीर देखते हुए उसे भर्ती करने से मना कर दिया था जिससे उसके परिजन उसे आगरा के जयदेवी अस्पताल में गए, जहां महिला ने जुड़े हुए बच्चों को जन्म दिया।
डाक्टर शशि गुप्ता ने दोनों बच्चों सहित मां की हालत स्वस्थ बताई है। हरेरा सिरसागंज की मोहिनी उर्फ प्रियंका का पति प्रदीप सिंह मजदूरी करता है। महिला की डिलीवरी करने वाली डा. शशि गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं पर उनका शरीर आपस में जुड़ा हुआ है।
बच्चों को आपस में जुड़ा होने से प्रदीप बेहद चिन्तित है क्योंकि प्रदीप पेशे से मजदूर है। उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह अपने नवजात जुड़वां शिशुओं का ऑप्रेशन करवा सके।