उत्तराखंड के मसूरी जिले में टैक्सियों की हड़ताल, पर्यटक हो रहे परेशान

Edited By Nitika,Updated: 15 Jun, 2018 11:37 AM

taxis strike in mussoorie district of uttarakhand

उत्तराखंड के मसूरी जिले में टैक्सी यूनियन की हड़ताल के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के साथ-साथ अन्य पर्यटक स्थल भी हड़ताल के कारण ठप्प हो गए हैं।

मसूरीः उत्तराखंड के मसूरी जिले में टैक्सी यूनियन की हड़ताल के कारण पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी के साथ-साथ अन्य पर्यटक स्थल भी हड़ताल के कारण ठप्प हो गए हैं। 

जानकारी के अनुसार, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हुकुम सिंह का कहना है कि हमारी इस हड़ताल के कारण पर्यटकों को काफी परशानी हो रही है। उनका कहना है कि यह हड़ताल राज्यस्तरीय है। जब तक कोई फैसला नहीं लिया जाता तब तक हम भी मजबूर हैं। वहीं टैक्सी यूनियन के सचिव का कहना है कि कैंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्ट के कारण ही यह राज्य चल रहा है। 

पर्यटकों का कहना है कि इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कई पर्यटकों की फ्लाइट भी छूट गई है। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।पर्यटकों का कहना है कि उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। उनकी घूमने जाने की सारी योजनाएं खराब हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!