मेरे कार्यकाल में भर्ती घोटाला नहीं हुआ, हम ‘‘केवल व्यवस्था की सफाई' कर रहे हैं: मुख्यमंत्री

Edited By Nitika,Updated: 04 Dec, 2022 08:43 AM

statement of dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाले उनके कार्यकाल में नहीं हुए और उनकी सरकार ‘‘केवल व्यवस्था की सफाई' कर रही है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाले उनके कार्यकाल में नहीं हुए और उनकी सरकार ‘‘केवल व्यवस्था की सफाई'' कर रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्ष राकेश कुमार के सम्मान में आयोजित समारोह में यह कहा। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सितंबर में हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तुरंत बाद वह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय गए और पत्रकारों के सवालों का सामना किया।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि घोटाले मेरे कार्यकाल में नहीं हुए। ये 2014 से 2016 के बीच हुए। हमने केवल इतना किया कि उनकी जांच की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। हम केवल व्यवस्था की सफाई कर रहे हैं।'' इन घोटालों की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!