Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 12:03 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी में भाजपा की कार्य विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विचार से बड़ा व्यवहार होता है और व्यक्ति विचार से पहले व्यवहार से जुड़ता है।
नैनीताल(तारा जोशी): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी में भाजपा की कार्य विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विचार से बड़ा व्यवहार होता है और व्यक्ति विचार से पहले व्यवहार से जुड़ता है। इसलिए हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा में जुटना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता और सरकार के बीच में पार्टी संगठन पुल का काम करता है। सीएम ने राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बन गए हैं, हमारे केंद्रीय नेताओं ने उनको बधाई भी दी है लेकिन राहुल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की खराब हालत और पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 173 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों तक डॉक्टरों के इंटरव्यू कर नई नियुक्तियां कर दी जाएंगी।