Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 07:01 PM
रोडवेज कर्मचारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के खिलाफ अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को पूरा ना करने पर धरना प्रदर्शन किया था।
नैनीताल(तारा जोशी): रोडवेज कर्मचारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के खिलाफ अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को पूरा ना करने पर धरना प्रदर्शन किया था।
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य द्वारा उनकी मांगो को पूरा करते हुए विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बढ़े हुए मानदेय को जल्द ही कर्मचारियों तक पहुंचाया जाए। अपनी मांगों को पूरे करने पर रोडवेज कर्मियों ने परिवहन मंत्री का धन्यवाद किया।
बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी विभाग द्वारा वादे के खिलाफ जाने को लेकर 23 दिसम्बर से हड़ताल पर थे। कर्मचारियों ने यह चेतावनी दी थी कि सरकार ने मांगों को पूरा ना किया तो बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।