अल्मोड़ा: राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Edited By Deepika Rajput,Updated: 20 Aug, 2018 03:09 PM

rajiv gandhi 74th birth anniversary

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 74वीं जयंती के अवसर पर आज अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अल्मोड़ाः पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 74वीं जयंती के अवसर पर आज अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
PunjabKesari
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राजीव गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस के सर्वप्रिय नेता रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र के लिए बहुत कुछ किया है। राजीव गांधी की सोच के चलते भारत ने विकास में कई कीर्तिमान हासिल किए। भारत तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़ा। एेसे नेता को याद करने के लिए आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं। सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
PunjabKesari
बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 1984 में उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला था। वह 40 की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!